ATM Card Kaise Block Kre: आज देश में लगभग प्रत्येक नागरिक के पास अपना निजी बैंक खाता है| जिसका उपयोग वह आय से होनें वाली बचत के लिए करता है| वर्तमान में बैंक द्वारा भी अनेक प्रकार की सुविधाएँ दी जा रही है, जैसे- एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग, चेक बुक की सुविधा आदि| लगभग हर बैंक खाता धारक व्यक्ति के पास एटीएम कार्ड होता है | एटीएम से ग्राहकों को काफी सुविधाएं प्राप्त होती हैं | एटीएम के माध्यम से ग्राहक कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर अपने खाते से धनराशि निकाल सकते हैं | साथ ही आप एटीएम का उपयोग करके किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से शॉपिंग कर सकते हैं, साथ ही ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं | एक तरफ जहाँ एटीएम से कई लाभ है, वही थोडा खतरा भी है| यदि आप का एटीएम कार्ड कहीं खो जाता है, अथवा चोरी हो जाता है, तो ऐसे में आपको तुरंत ही अपने एटीएम कार्ड को ब्लाक करा देना चाहिए | ताकि कोई व्यक्ति आपके एटीएम कार्ड का दुरूपयोग ना कर सके | एटीएम कार्ड ब्लाक कैसे करे ATM Card Kaise Block Kre ? इसके बारें में यहाँ आपको जानकारी दे रहे है|
ATM Card Kaise Block Kre (How To Block ATM Card In Hindi)
जब कभी आपका एटीएम कार्ड खो जाता है या चोरी हो जानें पर आपको अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करना पड़ता है| हालाँकि अलग अलग बैंकों में अलग-अलग तरीकों के द्वारा एटीएम कार्ड ब्लॉक करने की सुविधा प्रदान की गई है | बैंक द्वारा प्रदान की गई किसी भी एक सुविधा का उपयोग करके ग्राहक अपने ATM Card Block करा सकते हैं | एटीएम कार्ड को ब्लॉक करने के लिए कई विधियां है, जो इस प्रकार है-
एसएमएस द्वारा एटीएम कार्ड ब्लॉक करना (ATM Card Block By SMS)
प्रत्येक बैंक द्वारा एक नम्बर प्रदान किया जाता है, जिस पर एसएमएस भेज कर आप अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कर सकते है | इसके लिए आपको वही मोबाइल नंबर का प्रयोग करना है, जो बैंक में रजिस्टर्ड है | एसएमएस भेजने के कुछ समय के बाद आपका एटीएम ब्लॉक कर दिया जायेगा |
इंटरनेट बैंकिंग द्वारा एटीएम कार्ड ब्लॉक करना (ATM Card Block By Net Banking)
यदि आप अपने खाते में इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग करते है, तो आप बहुत ही आसानी से अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर सकते है | जब आप अपने एकाउंट को लॉगिन करेंगे वहां पर आपको एटीएम कार्ड ब्लॉक करने का विकल्प प्राप्त हो जायेगा उसकी सहायता से आप अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कर सकते है |
टोल फ्री नंबर द्वारा एटीएम कार्ड ब्लॉक करना (ATM Card Block By Tollfree Number)
ATM कार्ड ब्लॉक करने के लिए आपको अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करनी होगी | कस्टमर केयर अधिकारी आपसे एटीएम और खाता नंबर से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करेगा उसके बाद कार्ड को ब्लॉक कर दिया जायेगा | कार्ड को ब्लॉक करने के उपरांत आपको एक रिफ्रेंस नंबर प्रदान किया जायेगा | इसकी सहायता से आप बैंक की शाखा में जाकर नया एटीएम प्राप्त कर सकते है |
हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number)
क्र०सं० | बैंक का नाम | टोल फ्री नंबर |
1 | पंजाब राष्ट्रीय बैंक (पीएनबी) | 1800 122 222 |
2 | आईसीआईसीआई बैंक | 1800 102 4242 |
3 | एचडीएफसी बैंक | 1800 227 227 |
4 | बैंक ऑफ़ इण्डिया | 1800 22 0229 |
5 | कैनरा बैंक | 1800 425 0018 |
6 | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 1800 200 1911 |
7 | कर्नाटक बैंक | 1800 425 1444 |
8 | इंडियन बैंक | 1800 4250 0000 |
9 | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1800 425 3800 |
10 | एक्सिस बैंक | 1800 419 5959 |
11 | आंध्रा बैंक | 1800 425 1515 |
12 | इलाहाबाद बैंक | 1800 226 061 |
13 | बैंक ऑफ बड़ौदा | 1800 102 4455 |
14 | भारतीय महिला बैंक | 011 47472100 |
15 | धनलक्ष्मी बैंक | 1800 425 1747 |
16 | आईडीबीआई बैंक | 1800 200 1947 |
17 | कोटक महिंद्रा बैंक | 1800 102 6022 |
18 | सिंडिकेट बैंक | 1800 425 5784 |
19 | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 1800 22 22 44 |
20 | यूको बैंक | 1800 103 0123 |
21 | विजया बैंक | 1800 425 5885 |
22 | स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद | 1800 425 1825 |
23 | स्टेट बैंक ऑफ पटियाला | 1800 180 2010 |
24 | स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर | 1800 425 7733 |
25 | स्टेट बैंक ऑफ मैसूर | 1800 425 2244 |
26 | स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर और जयपुर | 1800 180 6005 |
27 | सीटी बैंक | 1800 44 2265 |
28 | भगवान कृष्ण बैंक | 1800 11 2300 |
29 | ओरियंटल बैंक | 1800 180 1235 |
30 | एबीएन एमरो बैंक | 1800 11 2224 |
31 | यस बैंक | 1800 2000 |
32 | करूर व्यास बैंक | 1860 200 1916 |
33 | फेडरल बैंक | 1800 420 1199 |
34 | इंडियन ओवरसीज बैंक | 1800 425 4445 |
35 | दक्षिण भारतीय बैंक | 1800 843 1800 |
36 | सारस्वत बैंक | 1800 22 9999 |
37 | कारपोरेशन बैंक | 1800 445 3555 |
38 | पंजाब सिंद बैंक | 1800 419 8300 |